No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

बर्थडे पार्टी में ‘लव जिहाद’ को लेकर विवाद, पुलिस मौके पर पहुंची

No Slide Found In Slider.

बरेली। प्रेम नगर थाना क्षेत्र स्थित एक कैफे में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा की जन्मदिन पार्टी उस समय हंगामे में बदल गई, जब कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए बवाल खड़ा कर दिया। आरोप है कि इस दौरान पार्टी में शामिल दो मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट भी की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने साथ पढ़ने वाले दोस्तों को कैफे में आमंत्रित किया था। पार्टी में कुल 6 लड़कियां और 4 लड़के मौजूद थे। इनमें से दो युवक मुस्लिम समुदाय से थे। बताया जाता है कि पार्टी शुरू होने के कुछ ही देर बाद अचानक कुछ लोग कैफे में घुस आए और लड़के-लड़कियों के एक साथ बैठने को लेकर सवाल उठाने लगे।

आरोप लगते ही बदला माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बातचीत के दौरान माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण होता चला गया। आरोप है कि ‘लव जिहाद’ का हवाला देते हुए विवाद बढ़ाया गया और इसी बीच दो मुस्लिम युवकों के साथ हाथापाई की गई। हंगामे के चलते कैफे में मौजूद अन्य लोग भी दहशत में आ गए।

पुलिस के पहुंचते ही संभली स्थिति

घटना की सूचना मिलने पर प्रेम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मामले की जानकारी जुटाई। घटना के बाद कुछ देर तक कैफे के आसपास तनाव का माहौल बना रहा।

तहरीर का इंतजार

प्रेम नगर थाना पुलिस का कहना है कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार यदि किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर दी जाती है, तो मामले की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button