नाथनगरी सुरक्षा समूह ने धार्मिक अनुष्ठान कर श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ मनाई

बरेली। 500 वर्ष की तपस्या एवं त्याग के बाद आज से 2 वर्ष पूर्व अयोध्या नगरी में प्रभु श्री रामकी प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में शहीद चौक डीडी पुरम चौराहा पर रामचरितमानस सुंदरकांड राम भजन हवन का धार्मिक स्थान कार्यक्रम किया कार्यक्रम का समापनमें प्रभु श्री राम के भक्तों ने पुष्प बरसा कर कार्यक्रम में नृत्य के साथ आपस में शुभकामनाएं दी महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आज समूह के समस्त कार्यकर्ताओं ने बरेली नाथ नगरी की उभरती हुई भजन गायिका शिप्रा पाठक मधुर बाड़ी से संगीत के साथ सुंदरकांड का पाठ किया सुंदरकांड के उपरांत प्रभु श्री राम के गाए भजनों से श्रोताओं का मन अपनी ओर आकर्षित किया श्री गुप्ता ने बताया कि आज पूरा बरेली महानगर राम जी के प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ की खुशी में प्रसन्न मुद्रा में है आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ अरुण सक्सेना केपी गोस्वामी राकेश भारती नितेश वर्मा मनीष पाठक डॉक्टर विमल भारद्वाज डॉक्टर विनोद पगरानी ज्ञानेंद्र गुप्ता अमित अग्रवाल मयंक शर्मा मनीष चंडोक संजीव साहनी सम्मान यथार्थ आदि लोग उपस्थित रहे।






