No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

मनरेगा में कांग्रेस का करोड़ों का घोटाला, इसलिए विपक्ष में मची खलबली: केशव मौर्य

जी-राम-जी योजना से श्रमिकों को 125 दिन का रोजगार, सात दिन में भुगतान नहीं तो ब्याज सहित पैसा

No Slide Found In Slider.

बरेली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मनरेगा के नाम पर कांग्रेस सरकार ने देशभर में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार श्रमिकों के हित में जी-राम-जी योजना लेकर आई है, तो राहुल गांधी समेत पूरा विपक्ष बौखलाया हुआ है और इसी वजह से उन्हें “पेट में दर्द” हो रहा है।

सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जी-राम-जी योजना के तहत अब मजदूरों को सौ दिन के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा। यह योजना केवल रोजगार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रमिकों को रोजगारपरक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जी-राम-जी योजना में किसी भी एनजीओ या बिचौलिया तंत्र की कोई भूमिका नहीं होगी। काम सीधे जरूरत के अनुसार श्रमिकों को दिया जाएगा, ताकि भ्रष्टाचार की हर संभावना पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान मनरेगा श्रमिकों को महीनों तक मजदूरी नहीं मिलती थी, जिससे मजबूर होकर उन्हें पलायन करना पड़ता था। लेकिन भाजपा सरकार में अब सात दिन के भीतर मजदूरी भुगतान अनिवार्य किया गया है। यदि तय समय पर भुगतान नहीं हुआ, तो श्रमिकों को ब्याज सहित धनराशि दी जाएगी।

उन्होंने दावा किया कि जी-राम-जी योजना अब सिर्फ फाइलों और कागजों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अगले छह महीनों में इसका असर जमीन पर साफ दिखाई देगा। यदि किसी कारणवश श्रमिकों को काम उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो उन्हें नियमानुसार मानदेय दिया जाएगा।

प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button