No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

दबंगों ने ठेला लगाने वाले पर किया हमला, पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप

No Slide Found In Slider.

जिला अस्पताल के पास फड़ लगाने वाले से रोजाना ₹200 की वसूली, न देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी

बरेली। कोतवाली क्षेत्र में अवैध वसूली और दबंगई का गंभीर मामला सामने आया है। जिला अस्पताल के समीप सड़क किनारे ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज, अवैध वसूली और उसकी पत्नी से अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

मदीनाथ निवासी देवेश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जिला अस्पताल के पास विक्की सक्सेना, निवासी वाजपेई ढाल, सुभाषनगर द्वारा अवैध रूप से कपड़े का फड़ लगाकर सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है। आरोप है कि वह वहां ठेला-पटरी लगाने वालों से प्रतिदिन ₹200 की अवैध वसूली करता है।

 

पीड़ित के अनुसार वह बीते दो दिनों से निजी कारणों के चलते दिल्ली गया हुआ था, जिस कारण वह अवैध वसूली की रकम नहीं दे सका। इसी बात से नाराज होकर 15 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे विक्की सक्सेना अपने चार अज्ञात साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और देवेश शर्मा व उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

 

आरोप है कि दबंगों ने देवेश शर्मा को घसीटकर सड़क पर फेंक दिया, ठेले पर रखा सामान सड़क पर बिखेर दिया और उसकी पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए उसकी लज्जा भंग करने का प्रयास किया। जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि “यहां से चले जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे।”

घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। देवेश शर्मा ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button