139 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, खुद बनाकर बेचते थे चरस

बरेली। थाना मीरगंज पुलिस ने 139 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरेपियों के कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को आज कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।
मीरगंज पुलिस के उपनिरीक्षक पंकज कुमार अपनी टीम के साथ शांति व्यवस्था व संदिग्ध वाहन की चेकिंग में लगे थे। इस दौरान सूचना मिली की ठिरिया मोड़ पर दो व्यक्ति बाइक से अवैध चरस लेकर किसी को देने कि फिराक में खड़े हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 139 ग्राम चरस बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम छविराम और भरे सिंह निवासी मोहर सिंह गौटिया थाना सिरौली बताया। उनके पास से पुलिस ने एक इलैक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि खुद चरस करते हैं और रात में राह चलते लोगों को बेचते हैं। विक्री से मिले पैसों को आपस में बांट लेते हैं। आज भी वह चरस बेचने के इरादे से ठिरिया मोड़ पर खड़े थे, पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।






