No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली: भाजपा विधायक प्रो. श्यामबिहारी का निधन, अस्पताल चयन में गंवाया ‘जीवनरक्षक समय’

बरेली में भाजपा विधायक प्रो. श्यामबिहारी का निधन, अस्पताल चयन में गंवाया समय

No Slide Found In Slider.

बरेली में भाजपा विधायक प्रो. श्यामबिहारी का दिल अचानक दगा दे गया। निधन से पहले उन्होंने गंभीर तकलीफ के संकेत दिए थे—सीने में तेज दर्द, माथे पर पसीना और लड़खड़ाती आवाज। सर्किट हाउस में मौजूद परिचित चिकित्सक ने तत्काल उपचार तो दिया, लेकिन इसके बाद का ‘जीवनरक्षक समय’ अस्पताल चयन में ही खत्म हो गया।

जानकारी के अनुसार, सर्किट हाउस से बीसलपुर तिराहा तक पहुंचने में करीब 45 मिनट का समय बीत गया, जबकि चयनित अस्पताल वहां से मात्र पांच से आठ मिनट की दूरी पर था। इसी दौरान विधायक ने अंतिम सांस ली। उनके साथ मौजूद चिकित्सक मित्र के पास माथा पकड़कर बैठने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि 45 मिनट बर्बाद होने के बजाय नजदीकी अस्पतालों में तुरंत उपचार शुरू हो जाता—जोकि पांच-पांच मिनट की दूरी पर ही थे—तो शायद स्थिति अलग हो सकती थी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button