No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेश

UP: हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची दुल्हन, आसमान से उतरता नजारा देखने उमड़ी गांव की भीड़

No Slide Found In Slider.

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की बिल्सी तहसील के गांव सुंदर नगर में गुरुवार को उस वक्त उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब एक अनोखी और यादगार बारात गांव पहुंची। ग्रेटर नोएडा से दुल्हन को लेकर दूल्हा हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे गांव आया, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हेलीकॉप्टर के गांव के पास उतरते ही यह दृश्य पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

गांव सुंदर नगर निवासी अमित चौहान, पुत्र धर्मवीर चौहान, पेशे से इंजीनियर हैं। परिवार की लंबे समय से इच्छा थी कि शादी को कुछ अलग और खास बनाया जाए। इसी सोच को साकार करते हुए दुल्हन की विदाई और आगमन हेलीकॉप्टर से कराने का निर्णय लिया गया। बुधवार को बारात सुंदर नगर से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हुई थी और विवाह संपन्न होने के बाद गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से गांव लौटे

हेलीकॉप्टर के आगमन की सूचना मिलते ही गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाकों से भी लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तालियों और फूलों की वर्षा कर दूल्हा-दुल्हन का भव्य स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने हेलीपैड क्षेत्र में बैरिकेडिंग की थी और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव के इतिहास में पहला मौका है, जब कोई दुल्हन हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची हो। इसे गांव के लिए गर्व और खुशी का क्षण बताया जा रहा है। अमित चौहान चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। इस अनोखी शादी ने पूरे क्षेत्र में खुशी, उत्साह और चर्चा का माहौल बना दिया है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button