No Slide Found In Slider.
Breaking News

होली पर अतिरिक्त बसें, पाठक का राहुल पर हमला, योगी को ₹1 लाख करोड़ निवेश प्रस्ताव

No Slide Found In Slider.

उत्तर प्रदेश में होली पर्व को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। 28 फरवरी से 9 मार्च तक राज्यभर में अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि त्योहार के दौरान यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रूटों पर यात्रियों का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में पहले से अतिरिक्त बसें और स्टाफ तैनात किया जाएगा। यदि शुरुआती स्टेशनों पर 60 प्रतिशत से अधिक यात्री भार मिलता है, तो अन्य रूटों पर भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सभी निगम बसें शत-प्रतिशत सड़कों पर रहें और अनुबंधित बसों के कर्मचारियों को पर्व अवधि में अवकाश न दिया जाए।

सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ड्राइवर और कंडक्टर का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया जाएगा। साथ ही बसों की तकनीकी जांच, सीटों की स्थिति, खिड़कियों और फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बस स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।

कर्मचारियों को मिलेगा प्रोत्साहन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चालक-परिचालकों को 3600 से 4500 रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। निर्धारित मानक से अधिक काम करने पर अतिरिक्त भुगतान भी मिलेगा।


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “मोहब्बत की दुकान” चलाने का दावा करने वाले लोग देश में दंगे करवाना चाहते हैं।

ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाना कांग्रेस की राजनीति का हिस्सा बन चुका है।

उन्होंने दिल्ली में आयोजित एआई समिट का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान कांग्रेस से जुड़े लोगों का विरोध प्रदर्शन देश की छवि को धूमिल करने वाला है।

पाठक ने यह भी कहा कि भारत तेजी से आर्थिक प्रगति कर रहा है, जबकि विपक्ष देश को बदनाम करने में जुटा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए दोनों नेताओं को एक ही सोच का बताया।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button