No Slide Found In Slider.
बरेली

UP News: ₹1 लाख करोड़ निवेश, योगी का सिंगापुर दौरा, लखनऊ में 7 इंजीनियर सस्पेंड

No Slide Found In Slider.

सिंगापुर दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विकास और निवेश को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश को करीब ₹1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से ₹60 हजार करोड़ के एमओयू पहले ही साइन किए जा चुके हैं।

नौ वर्षों में यूपी की बदली तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में तेज विकास किया है। उसी दिशा में उत्तर प्रदेश ने भी बीते साढ़े आठ से नौ वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, सर्विस सेक्टर और जनकल्याण के क्षेत्रों में तेजी से प्रगति की है।
उन्होंने दावा किया कि अब भारत और उत्तर प्रदेश की छवि वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रूप में उभरी है।

100 से अधिक वैश्विक प्रतिनिधियों से मुलाकात

सीएम योगी ने बताया कि उन्होंने सिंगापुर में 100 से अधिक शीर्ष प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपप्रधानमंत्री समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठकें शामिल रहीं।
इसके अलावा प्रमुख फिनटेक कंपनियों के सीईओ और निवेशकों के साथ भी चर्चा हुई, जिनमें से कई पहले से उत्तर प्रदेश में निवेश कर रही हैं।

गंगा एक्सप्रेसवे और निवेशकों का भरोसा

मुख्यमंत्री ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में भी विदेशी कंपनियां निवेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि निवेशकों के बीच उत्तर प्रदेश को लेकर अब 360 डिग्री का सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

जेवर एयरपोर्ट को लेकर बड़ी तैयारी

सीएम योगी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को लेकर भी बड़ी योजना साझा की। उन्होंने बताया कि यहां कार्गो हब और एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) सुविधा विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
सिंगापुर के मॉडल का अध्ययन कर इसे उत्तर प्रदेश में लागू करने की तैयारी है, जिससे एविएशन सेक्टर में बड़ा बदलाव आ सकता है।

स्किलिंग और रोजगार पर फोकस

मुख्यमंत्री ने बताया कि सिंगापुर के स्किलिंग मॉडल का अध्ययन किया गया है। उत्तर प्रदेश में हर जिले में स्किलिंग को रोजगार से जोड़ने के लिए ‘एम्प्लॉयमेंट जोन’ विकसित किए जा रहे हैं।
इससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

टीम यूपी की सराहना

सीएम योगी ने प्रतिनिधिमंडल के सभी मंत्रियों और अधिकारियों की सराहना की, जिन्होंने निवेश आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भरोसा जताया कि यह निवेश राज्य को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में अहम साबित होगा।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button