No Slide Found In Slider.
बरेली

खरीफ सीजन: उर्वरक की कालाबाजारी पर सख्ती, 12 नमूने लिए, दो विक्रेताओं को नोटिस

No Slide Found In Slider.

खरीफ सीजन: उर्वरक की कालाबाजारी पर सख्ती, 12 नमूने लिए, दो विक्रेताओं को नोटिस
बरेली। खरीफ सीजन में किसानों को निर्धारित दर पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने गुरुवार को जनपद में विशेष जांच अभियान चलाया। जिला कृषि अधिकारी ने मीरगंज तहसील के विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उर्वरकों के 12 नमूने जांच के लिए लिए गए, जबकि अभिलेख अपूर्ण मिलने पर राज खाद भंडार, मिर्जापुर और एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप, मिर्जापुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को बिना किसी ओवररेटिंग और टैगिंग के निर्धारित सरकारी दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उर्वरक का वितरण केवल खतौनी और फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर किया जाए तथा प्रत्येक बिक्री पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि उर्वरक वितरण से संबंधित सभी अभिलेख पूर्ण एवं अद्यतन रखे जाएं। यदि किसी भी प्रतिष्ठान पर अनियमितता या उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध उर्वरक (नियंत्रण) आदेश के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए बताया कि जनपद के सभी सहकारी एवं निजी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर वर्तमान में उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है और वे अधिकृत बिक्री केंद्रों से निर्धारित मूल्य पर आसानी से उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button