No Slide Found In Slider.
बरेली

बंद फैक्टरी से 12 लाख की चोरी, CCTV फुटेज में चौकीदार समेत आरोपी बेनकाब

No Slide Found In Slider.

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बंद फैक्टरी को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी से मशीनों समेत करीब 10 से 12 लाख रुपये का सामान चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की साजिश में फैक्टरी के चौकीदारों की संलिप्तता सामने आई है।

बंद फैक्टरी में बड़ी सेंध

मामला भोजीपुरा थाना क्षेत्र का है। नवाबगंज निवासी अनिल गंगवार, जो बरेली वुडेन क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं, उनकी फैक्टरी प्लॉट नंबर 59 इंडस्ट्रियल एरिया भोजीपुरा में स्थित है।
बताया गया कि यह फैक्टरी कोरोना काल से बंद पड़ी थी। 2 अगस्त 2025 को जब निदेशक दोबारा फैक्टरी शुरू करने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। फैक्टरी से कई कीमती मशीनें, उनके पार्ट्स और अन्य सामान गायब था।

चौकीदारों पर गया शक

फैक्टरी की सुरक्षा की जिम्मेदारी रात के चौकीदार बेचेलाल और सोमपाल तथा दिन के चौकीदार अनुज यादव के पास थी। जब उनसे पूछताछ की गई, तो सभी ने घटना से अनभिज्ञता जताई।
हालांकि, फैक्टरी की चाबियां चौकीदारों के पास होने के कारण निदेशक को उन पर शक हुआ।

CCTV फुटेज से खुला पूरा मामला

संदेह के आधार पर निदेशक ने पास की फैक्टरी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में जो सामने आया, उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button