No Slide Found In Slider.
Breaking News

मुरादाबाद में होली पर दर्दनाक घटना: पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

No Slide Found In Slider.

मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे क्षेत्र में होली के मौके पर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मिलक सिहोराबाजे गांव निवासी गुड्डू अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते थे। वह करीब चार महीने पहले काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे।

बताया जा रहा है कि गुड्डू मंगलवार सुबह होली का त्योहार मनाने के लिए घर लौटे थे। परिवार को उम्मीद थी कि इस बार वह अपने परिजनों के साथ त्योहार मनाएंगे, लेकिन घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद उनकी पत्नी रामवती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

परिवारिक कलह इतना बढ़ गया कि नाराज होकर उनकी पत्नी रामवती मायके के लिए रवाना हो गईं। इसी बात से आहत होकर गुड्डू ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद गांव में होली की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button