No Slide Found In Slider.
बरेली

आबादी के बीच धधक रहा “भारत ब्रिक फील्ड”, जहरीले धुएं से ग्रामीण बेहाल

SDM सदर के निर्देश पर तहसीलदार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करेंगे संयुक्त जांच

No Slide Found In Slider.

बरेली। बिथरी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर सादात में घनी आबादी के बीच संचालित हो रहे “भारत ब्रिक फील्ड” ईंट भट्टे को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि भट्टा बिना मानकों के संचालित किया जा रहा है और इससे निकलने वाला जहरीला धुआं लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल रहा है। लगातार उठ रहे धुएं से गांव में सांस संबंधी बीमारियां बढ़ने लगी हैं, जबकि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आंखों में जलन, घुटन और खांसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी सदर, बरेली को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि आबादी के बीच संचालित यह ईंट भट्टा पर्यावरणीय नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है। भट्टे से निकलने वाला धुआं पूरे गांव के वातावरण को प्रदूषित कर रहा है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात उठने वाले धुएं के कारण घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी सदर, बरेली ने तहसीलदार सदर एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बरेली के अधिकारियों को संयुक्त जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन प्रभावशाली लोगों के दबाव के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी। अब एक बार फिर शिकायत के बाद गांव के लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन इस बार सख्त रुख अपनाते हुए अवैध रूप से संचालित भट्टे पर कार्रवाई करेगा
ग्रामीणों ने मांग की है कि आबादी के बीच संचालित “भारत ब्रिक फील्ड” को तत्काल बंद कराया जाए, ताकि गांव को प्रदूषण और गंभीर स्वास्थ्य संकट से राहत मिल सके।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button