पीएम मोदी की अपील का असर: बरेली में मंत्री ई-रिक्शा से पहुंचे, डीएम ने बस से किया सफर

पीएम मोदी की अपील का असर: बरेली में मंत्री ई-रिक्शा से पहुंचे, डीएम ने बस से किया सफर
सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अनोखी पहल, डीएम कार्यालय बना ‘नो व्हीकल जोन’
बरेली। प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की ईंधन बचत और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। शनिवार को बरेली में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने आम जनता को संदेश देने के लिए सार्वजनिक परिवहन का सहारा लिया।
वन एवं पर्यावरण मंत्री Arun Kumar ई-रिक्शा से भाजपा कार्यशाला में पहुंचे, जबकि जिलाधिकारी Avinash Singh अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बस में सवार होकर मीरगंज तहसील दिवस में शामिल होने पहुंचे।
शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया, जहां निजी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रही। प्रशासन की इस पहल को ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपने काफिले से अतिरिक्त वाहनों को पहले ही हटवा दिया था। इसके बाद वह मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बस में बैठकर मीरगंज तहसील पहुंचे। वहां उन्होंने तहसील दिवस में आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
वहीं दूसरी ओर वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार ने भी सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ई-रिक्शा से यात्रा की। मंत्री पहले सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां से प्रेमनगर स्थित कैंप कार्यालय जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद वह ई-रिक्शा में सवार होकर स्पर्श लॉन में आयोजित भाजपा कार्यशाला में पहुंचे। मंत्री के काफिले में केवल दो ई-रिक्शा ही नजर आए।
जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की इस पहल को लेकर शहर में चर्चा रही। लोगों ने इसे ईंधन बचत, प्रदूषण नियंत्रण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।
रिपोर्ट : देवेंद्र पटेल | LIVE BHARAT TV






