No Slide Found In Slider.
बरेली

बिजली कटौती से उबल पड़ा गुस्सा, हरुनगला उपकेंद्र का घेराव

No Slide Found In Slider.

बिजली कटौती से उबल पड़ा गुस्सा, हरुनगला उपकेंद्र का घेराव
रातभर गुल रही सप्लाई, इनवर्टर ठप होने से पानी संकट गहराया, जेई-एक्सईएन पर फोन न उठाने का आरोप।

बरेली। भीषण गर्मी शुरू होते ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था चरमराने लगी है। लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा बुधवार सुबह फूट पड़ा। हरुनगला विद्युत उपकेंद्र पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए घेराव कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंगलवार देर रात से शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। किला, सुभाष नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगातार कटौती के चलते लोगों के इनवर्टर जवाब दे गए, जिससे घरों में पानी का संकट भी गहरा गया। भीषण गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी।
आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। उपकेंद्र के हेल्पडेस्क और कंट्रोल रूम पर भी सही जानकारी नहीं दी जाती। लोगों का कहना था कि कई बार कॉल करने के बावजूद जेई और एक्सईएन का फोन बंद या रिसीव नहीं हुआ, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती चली गई।
बुधवार सुबह नाराज उपभोक्ता हरुनगला विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द सुचारु बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
रिपोर्ट : देवेंद्र पटेल, बरेली / LIVE BHARAT TV

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button