कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह कल दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे बरेली

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह कल दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे बरेली
आंवला में जनता दर्शन कर सुनेंगे लोगों की समस्याएं, सर्किट हाउस में करेंगे विश्राम
बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बरेली पहुंचेंगे। दौरे के दौरान वह अपने गृह क्षेत्र आंवला में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनेंगे, साथ ही विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।
जानकारी के अनुसार, 23 मई शनिवार को कैबिनेट मंत्री अपने कैंप कार्यालय आंवला में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इसके बाद क्षेत्रीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
वहीं 24 मई रविवार को वह दोपहर आंवला से बरेली पहुंचेंगे और सर्किट हाउस गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसके बाद देर रात लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
रिपोर्ट : देवेंद्र पटेल | LIVE BHARAT TV





