No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली: छोटी बहगुल नदी पर बनेगा लघु सेतु, तीन गांवों की राह होगी आसान

No Slide Found In Slider.

भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू, सांसद, एमएलसी व विधायक रहे मौजूद

बरेली। बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्रामीणों को जल्द ही बेहतर संपर्क सुविधा मिलने जा रही है। ग्राम अधकटा, बुनियादी बेगम और म्यूड़ी रानी मेवा कुवर के मध्य बहने वाली छोटी बहगुल नदी पर लघु सेतु, पहुँच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुँच मार्ग के निर्माण कार्य का सोमवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से तीनों गांवों के साथ आसपास के क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। किसानों को कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, वहीं विद्यार्थियों और व्यापारियों का सफर भी आसान होगा। बरसात के दिनों में होने वाली आवाजाही की परेशानी से भी ग्रामीणों को निजात मिलेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़क और पुल जैसी विकास परियोजनाएं गांवों की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का आधार हैं। इस लघु सेतु के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस परियोजना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया और निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने की मांग की।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button