No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली में तीन और संगठित गिरोह माफिया घोषित, 11 अपराधियों की अवैध संपत्तियां होंगी जब्त

No Slide Found In Slider.

बरेली में तीन और संगठित गिरोह माफिया घोषित, 11 अपराधियों की अवैध संपत्तियां होंगी जब्त

गोकशी, मादक पदार्थों की तस्करी और लूटपाट में शामिल गिरोहों पर SSP अनुराग आर्य का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर के साथ संपत्ति जब्ती की तैयारी
बरेली। बरेली पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकशी, मादक पदार्थों की तस्करी और लूटपाट में शामिल तीन अपराधी गिरोहों को जनपद स्तरीय माफिया घोषित कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर इन तीनों गिरोहों के कुल 11 सदस्यों को चिन्हित किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों की अवैध संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।
फरीदपुर थाना पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर ग्राम मेवासर्फापुर निवासी फातून खां को अपने साथियों के साथ संगठित रूप से गोकशी का गिरोह संचालित करने का आरोपी पाया गया। इस गिरोह को जनपद स्तरीय माफिया घोषित किया गया है। गिरोह में बेचे खां, तैय्यब, याकूब खां और कासिम को भी सदस्य बनाया गया है।
वहीं पुलिस जांच में मोहनपुर निवासी मोहम्मद शेर खान के खिलाफ संगठित रूप से मादक पदार्थों की तस्करी कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे जनपद स्तरीय मादक पदार्थ तस्कर माफिया घोषित किया गया है।
इसके अलावा शाही थाना पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर ग्राम दुनका निवासी नन्हू उर्फ नन्हे उर्फ लालता प्रसाद के नेतृत्व वाले गिरोह को संगठित रूप से लूटपाट की घटनाओं में संलिप्त पाए जाने पर जनपद स्तरीय अपराध माफिया घोषित किया गया। इस गिरोह में गिरीश पाल उर्फ गुड्डू, धर्मेंद्र, चंद्र प्रकाश और राहुल को भी सदस्य के रूप में चिन्हित किया गया है।
पुलिस के अनुसार तीनों गिरोहों में कुल 11 अपराधी शामिल हैं। सभी की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों का विवरण जुटाया जा रहा है, ताकि उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जा सके।
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि जनपद में गोकशी, मादक पदार्थों की तस्करी, लूटपाट और अन्य संगठित अपराधों में शामिल किसी भी गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई के साथ-साथ उनकी अवैध संपत्तियों को भी चिन्हित कर जब्त किया जाएगा। बरेली पुलिस का संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button